फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley of Flowers: फूलों की घाटी आने के लिए होने लगे ऑनलाइन पंजीकरण, अभी तक 12 ने किया अप्लाई

Fri, 23 May 2025 09:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

पिछले साल तक फूलों की घाटी जाने के लिए सिर्फ ऑफलाइन पंजीकरण ही किए जाते थे लेकिन इस साल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून को खुल जाएगी। इसके लिए पर्यटकों ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। अभी तक 12 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन


फूलों की घाटी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत आती है। यहां की सभी व्यवस्थाएं पार्क प्रशासन को ही करनी होती है। पिछले साल तक फूलों की घाटी जाने के लिए सिर्फ ऑफलाइन पंजीकरण ही किए जाते थे लेकिन इस साल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए हैं। पर्यटन निर्धारित शुल्क जमा करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। हालांकि पर्यटकों के लिए घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण व्यवस्था भी रहेगी।

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे से पहले विधि विधान के साथ खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी जिसके लिए पर्यटकों ने अभी से पंजीकरण शुरू कर दिया है। फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पर्यटकों ने घाटी में आने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। अभी तक 12 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। जो भी पंजीकरण हुए हैं वे सभी जून में आने वालों ने किए हैं।
विज्ञापन


इस पर करें ऑनलाइन पंजीकरण
https://valleyofflower.uk.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें