गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर इसके लिए वेबसाइट जारी की गई है जिस पर यात्रियों को पंजीकरण करवाना होगा।
रुद्रनाथ क्षेत्र केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत सेंचुरी एरिया में आता है। पिछले साल तक रुद्रनाथ जाने के लिए ऑफलाइन पंजीकरण ही होते थे लेकिन इस बार प्रभाग की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए विभाग ने वेबसाइट भी जारी कर दी है। विभाग की ओर से कहा गया है कि श्रद्धालु विभाग की वेबसाइट https://kedarnathwildlife.uk.gov.in पर पंजीकरण करने के बाद ही रुद्रनाथ की यात्रा पर आएं। संवाद