फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार नंबर पूछ खाते से उड़ाए एक लाख

Thu, 13 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
FRAUD
विज्ञापन
फोन पर आधार नंबर पूछकर ब्लाक कर्मी के खाते से एक लाख से अधिक की रकम उड़ा ली गई। इस रकम से ऑनलाइन शापिंग की गई है। मामले में पीड़ित ने बैंक प्रबंधन से शिकायत की है। वहीं बैंक प्रबंधन का कहना है कि बिना एटीएम नंबर के खाते से पैसे नहीं निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन


ब्लाक में कार्यरत वरिष्ठ सहायक बीएस पंवार ने बताया कि बुधवार दोपहर डेढ़ बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है। उनके एसबीआई खाते से आधार संख्या नहीं जुड़ी है। ऐसे में बीएस पंवार ने बैंक आने के लिए कहा, लेकिन व्यक्ति ने केवल आधार संख्या पूछी और मोबाइल कॉल पर बने रहने के लिए कहा।

पंवार ने आधार संख्या बता दी। कुछ देर में मोबाइल पर कई मैसेज आए और मैसेज में आए कोड नंबरों को वह फोन पर व्यक्ति को बताते रहे। बुधवार देर शाम को पंवार को पता लगा कि उनके बैंक खाते से एक लाख चार हजार से अधिक की धनराशि की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को बैंक प्रबंधक से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


दूसरी ओर बैंक प्रबंधक पीएस बसेड़ा ने कहा कि बैंक प्रबंधन अपने किसी भी ग्राहक को फोन कर खाते से संबंधित जानकारी नहीं मांगता। इसके बाद भी लोग अपना कोड बताकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। बिना एटीएम नंबर और कोड दिए ऑनलाइन शॉपिंग सफल नहीं हो सकती। बैंक प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से ऐसे फोन कॉल से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें