फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सुरक्षा दीवार के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत

Fri, 22 May 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। बगड़ में आटागाड़ नदी के किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यहां सुरक्षा कार्य होने से बरसात में होने वाले नदी के कटाव पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

हाल ही में आदिबदरी में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर में जनता ने यह मांग उठाई थी। आटागाड़ नदी का लगभग दो सौ मीटर क्षेत्र कटाव की जद में है। इससे गोविंद निवास के तीन परिवारों, आदिबदरी कानूनगो चौकी, डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों को जाने वाले रास्ते और पुल को खतरा था। स्थानीय भुवन बरमोला ने बताया कि नदी में लगातार खनन से कटाव बढ़ रहा था। शिविर में जिलाधिकारी और विधायक अनिल नौटियाल ने अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि यह स्वीकृति रिहायशी मकानों को सुरक्षा प्रदान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें