गौचर। चौकी पुलिस ने अवैध शराब की दस पेटियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया और शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया।
नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके तहत नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को गौचर मेला गेट एसबीआई के पास राजपाल सिंह (49) निवासी घलीबैंड गौचर को अवैध शराब की दस पेटी के साथ गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया की व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद