थाना पोखरी के अंतर्गत पुलिस ने राकेश सिंह को एक पेटी और 24 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि सूचना पर एसआई वैभव गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने डिग्री कालेज के नीचे विशालखाल रोड पर राकेश सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार किया।