फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किमाणा में 13 लोग मिले उल्टी दस्त से ग्रसित

विज्ञापन
विज्ञापन
किमाणा गांव में उल्टी दस्त से किशोरी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 13 और लोग उल्टी दस्त से पीड़ित मिले। डॉक्टरों ने सभी को दवा दी और कुछ को ग्लूकोज भी चढ़ाया।
विज्ञापन

बुधवार को किमाणा गांव में उल्टी दस्त से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां की हालत बिगड़ने पर उसे 12 किमी पैदल चलकर डंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया था। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पूरे गांव में कई लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने डा. कैलाश कुमार के नेतृत्व में गांव में एक टीम को भेजा। इस दौरान 116 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया, जिसमें 13 और लोग उल्टी दस्त से पीड़ित मिले। सभी को दवाई दी गई और इंजेक्शन लगाए गए। जबकि कुछ को सामान्य बुखार और खांसी, जुकाम था। एक साथ गांव में इतने लोगों को उल्टी दस्त कैसे हो गए इसका पता नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें