थराली। सोशल मीडिया पर शासन-प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी आरोपी वीरेंद्र (36) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की थी जिसमें उसने शासन-प्रशासन के विरुद्ध गलत और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया था और महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद