फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निर्देश के एक माह बाद भी शुरू नहीं हुआ बैली ब्रिज बनाने का काम

Mon, 13 Jan 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। पांच से अधिक गांवों को थराली बाजार से जोड़ने वाली प्राणमति नदी पर बैली ब्रिज बनाने का काम निर्देश के एक माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। अभी तक ग्रामीण यहां बनी अस्थायी पुलिया से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड के सूना, थराली गांव, देवलग्वाड़, सुनाऊं तल्ला और पैनगढ़ गांवों को बाजार से जोड़ने वाला बैली ब्रिज वर्ष 2023 में बह गया। तब से ग्रामीण यहां अस्थायी पुलिया से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन और सांसद अनिल बलूनी ने यहां बैली ब्रिज बनाने के निर्देश लोनिवि को दिए लेकिन एक माह से अधिक समय बाद भी बैली ब्रिज नहीं बना। कुंवर सिंह, संदीप रावत, लवलेश पंत, राकेश देवराड़ी, नरेश देवराड़ी आदि का कहना है कि यदि इस बरसात से पहले स्थायी पुल नहीं बना तो प्राणमति के उफान में फिर से पुलिया बह जाएगी और गांवों का संपर्क कट जाएगा। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता ने कहा कि बैली ब्रिज निर्माण के लिए चयनित जगह तक पहले एप्रोच सड़क बननी है जिसके लिए ग्रामीणों की सहमति से भूमि की जरूरत है। यहां भू-प्रबंध के प्रयास में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें