फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 12 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण

Tue, 14 Jul 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। जीआईसी कनखुल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की 34 में से 12 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि और शिक्षा सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाए। इन विभागों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेज बनाए। उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। वहीं कनखुल में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय उत्पादों को अधिकारियों के लिए परोसा। इस दौरान लाल चावल, मंडुवे की रोटी, लेगुड़ा की सब्जी, रायता और अन्य स्थानीय उत्पादों से तैयार भोजन को स्थानीय बाजारों में बढ़ावा देने की मांग भी की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें