कर्णप्रयाग। जय श्री राम रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन के आठवें दिन पवन पुत्र हनुमान की भव्य झांकी निकाली। आचार्य अशोक खंडूड़ी और चंडी प्रसाद ने वैदिक मंत्रों से हनुमान की पूजा कर 56 भोग अर्पित किए।
मंचन में श्री राम और लक्ष्मण सीता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे। हनुमान ने वेश बदलकर श्री राम से भेंट की। परिचय मिलने पर हनुमान भाव-विभोर होकर उन्हें सुग्रीव के पास ले गए। सुग्रीव ने श्री राम को बाली द्वारा किए गए कृत्य बताए। श्री राम ने बाली का वध कर सुग्रीव की सहायता की। कमेटी अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, संपूर्णानंद डिमरी, अनिल खंडूड़ी, सभासद हेमा डिमरी, प्रदीप बिष्ट, सुरेंद्र रावत, उमेश खंडूड़ी सहित कई श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। संवाद
...........................
दशहरा रामलीला के लिए पात्र चयन ऑडिशन 15 जून से
कर्णप्रयाग/गौचर। दशहरा महोत्सव के लिए रामलीला पात्रों के चयन हेतु ऑडिशन 15 जून से शुरू होंगे। जन कल्याण लोक सेवा समिति और कामधेनु रामलीला कमेटी इसका आयोजन कर रही हैं।
चयन समिति की ओर से 30 जून तक विभिन्न पात्रों के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद जुलाई माह से नियमित रिहर्सल शुरू हो जाएगी। समिति में भरत नेगी, कुशाल सिंह नेगी, सतीश शैली और बीरेंद्र नेगी शामिल हैं। शिवचरण बिष्ट, कल्पेश्वरी देवी, हरीश जोशी और अर्जुन नेगी भी इसके सदस्य हैं। प्रत्येक पात्र के लिए ऑडिशन की तिथि अलग-अलग निर्धारित होगी। इच्छुक और प्रतिभाशाली व्यक्ति इन ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। आयोजकों का उद्देश्य रामलीला को भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाना है। संवाद