फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे के गड्ढ़े में गिरकर युवक हुआ चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर गांधीनगर के पास बने गड्ढे में गिरकर एक युवक चोटिल हो गया। आए दिन यहां पर दोपहिया सवार अनियंत्रित हो रहे हैं और स्थानीय लोगों और यात्रियों को जाम से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार एनएच के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर बिछाया गया डामर उखड़ने से हाईवे पर कई अलग-अलग गड्ढे बन गए हैं जबकि करीब एक सप्ताह पूर्व बनाई गई नाली फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में नाली बंद होने से उसका पानी गड्ढों में जा रहा है। इसके साथ ही हाईवे संकरा होने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थानीय अनूप चौहान, सभासद सीमा देवी ने बताया कि एनएच की ओर से पेंच का सुधारीकरण का कार्य नहीं किया गया जिससे कि सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहनों को हो रही है। वहीं उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने कहा इस संबंध में एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर पेंच की मरम्मत करने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें