पैनी-हेलंग सड़क निर्माण की मांग के लिए आठ दिनों से क्रमिक धरने पर बैठे ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और टीएचडीसी के अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर शुक्रवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। धरना स्थल पर पहुंचे लोनिवि के अवर अभियंता प्रेम पंत और टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक पीएस रावत ने लिखित आश्वासन दिया कि एक माह में सड़क की निविदा आमंत्रित कर सड़क कटिंग कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टीएचडीसी की ओर से लोनिवि को 9 लाख 35 हजार की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता देवी और विधायक प्रतिनिधि गुड्डू लाल ने कहा कि यदि आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण में लेटलतीफी हुई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।