फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिजली कनेक्शन में देरी पर नपेंगे अधिकारी

Mon, 26 Oct 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, गैरसैंण और नारायणबगड़ विद्युत वितरण खंडों की समीक्षा की
विज्ञापन

बकायेदारों से शत-प्रतिशत वसूली के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने विद्युत वितरण मंडल कर्णप्रयाग के अंतर्गत आने वाले गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, गैरसैंण और नारायणबगड़ विद्युत वितरण खंडों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने और मीटर रीडिंग के आधार पर सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन देने में देरी की गई तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। रविवार को देर रात तक चली बैठक में उन्होंने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी देकर इन्हें लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नए बिजली कनेक्शन समय पर जारी करने पर जोर देते हुए कहा कि कनेक्शन देने में अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने अभियंताओं एवं सभी कार्मिकों को उत्तराखंड के सभी उपभोक्ताओं की तय समय पर शिकायतों का समाधान करने और बकायेदार उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शत-प्रतिशत मीटर रीडिंग पर उपभोक्ताओं के बिल जारी करने, खराब मीटरों को प्राथमिकता पर बदले जाने तथा तत्काल बिल संशोधित करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। बैठक में बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में होने वाले विद्युत कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर मुख्य अभियंता एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा और अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता धर्मबीर सिंह, राहुल चानना, शैलेंद्र बिष्ट और मनोज कुमार सहित क्षेत्र के सभी उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और लेखाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें