फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइब्रेंट विलेज का हर माह भ्रमण करें अधिकारी : डीएम

Fri, 01 Mar 2024 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपोश्वर। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर डीएम हिमांशु खुराना ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों करे हर माह कम से कम एक वाइब्रेंट विलेज का भ्रमण करने के निर्देश दिए। कहा कि जो लाभार्थी छूट गए हैं उन्हें विभागीय योजनाओं से शतप्रतिशत लाभान्वित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चिह्नित गांवों को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करें। सभी विभाग हर माह गांवों में होने वाली गतिविधियों का कैलेंडर तैयार कर उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्वरोजगार की योजनाओं को लेकर गांवों में शिविर लगाने, वाइब्रेंट विलेज में छात्र-छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग, कृषि व उद्यान गोष्ठी के साथ अन्य विभागीय गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने वाइब्रेंट विलेज में संचालित व प्रस्तावित कार्यों की जानकारी भी दी। बैठक में एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह, सीएओ वीपी मौर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सीवीओ डॉ. प्रलयंकार नाथ और डीएसओ जसवंत कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें