पीपलकोटी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद
बंड क्षेत्र के जंगलों में बार-बार आग लग रही है। नौरख और भनेरपाणी के जंगलों के बाद अब केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत रामचाड़ पहाड़ी पर आग लग गई। देर शाम तक भी आग लगी हुई थी। वहीं नौरख गांव के जंगलों में लगी आग दो दिन बाद और भनेरपाणी की आग वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दी। आग से वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है।
29 जनवरी को नौरख गांव के जंगल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। ग्रामीण और वन कर्मी आग बुझाने भी गए लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि वे आग को काबू नहीं कर पाए।
Uttarakhand: ज्योतिर्मठ के लिए केंद्र सरकार ने नई कार्ययोजना मांगी, औली रोपवे की मरम्मत का काम भी होगा
बृहस्पतिवार को भी दिनभर क्षेत्र में आग लगी रही। इसके बाद भनेरपाणी के जंगलों में भी आग भड़क गई। यहां चट्टानी भाग होने के कारण वन कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतें आईं। शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ ही वन कर्मी फिर मौके पर पहुंचे।
कड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न तीन बजे जंगलों की आग को बुझाया जा सका। दोनों जगहों की आग बुझने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे पीपलकोटी के ठीक सामने रामचाड़ा पहाड़ी पर आग लग गई। देर शाम तक भी यहां आग लगी रही। वन कर्मी हीरा लाल ने बताया कि आग को बुझाने के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है।