कर्णप्रयाग। महिला बेस चिकित्सालय सिमली को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग के लिए बेस अस्पताल संघर्ष समिति सिमली ने कपीरी पट्टी के कंडारा और किमोली आदि गांवों में जनसंपर्क किया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कपीरी पट्टी के ग्राम पंचायतों में जन संपर्क कर जन-प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से 18 जून को सिमली में होने वाली महापंचायत के लिए निमंत्रित किया है। इस मौके पर क्षेपंस नरेंद्र तोपाल शास्त्री, जयकृत सिंह पंवार, जयदीप गैरोला, बीएन डिमरी, प्रकाश चंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे। संवाद