कर्णप्रयाग। सिमली बाजार, विद्यापीठ डिम्मर, सैण, टटासू में एक पागल कुत्ते ने मंगलवार सुबह दो लोगों और जानवरों को काट दिया। विद्यापीठ आवासीय बस्ती के कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर के समीप सफाई कर रहा था। अचानक पागल कुत्ते ने उसके पैर को काट दिया। इसके अलावा अन्य एक व्यक्ति को भी काटा। साथ ही पिंडर नदी के समीप चारा चुग रहे दो खच्चरों को भी काट दिया। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और पुलिस चौकी में सूचना देकर उनसे निजात दिलाने की मांग की। संवाद