कर्णप्रयाग। ब्लॉक के अंतर्गत खत्याड़ी कालूसैंण सेरापाखुड़ी मार्ग के संबंध में कुछ लोगोंं ने आपत्ति दर्ज कराई जिसका अन्य लोगों ने विरोध किया। कपीरी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलेदव रावत, राकेश नेगी, महिपाल सिंह नेगी, सेरागाड़ ग्राम प्रधान नीरज रतूड़ी आदि ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत 12 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है जिसमें डामरीकरण, सोलिंग आदि का कार्य किया जाना है। मगर कुछ व्यक्तियों की ओर से सड़क निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई गई है जिससे ग्रामीणों में रोष है। कहा कि जिन लोगों ने मुख्यमंत्री को आपत्ति संबंधी पत्र भेजा है वह तथ्यहीन और भ्रामक है। सड़क के निर्माण से न केवल क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा बल्कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का भी समाधान होगा। ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। संवाद