गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। गोपेश्वर नगर क्षेत्र में दुर्गा वाहिनी ने दुर्गाष्टमी कार्यक्रम के अंतर्गत शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन किया। प्रांत मातृशक्ति संयोजिका नीता कपूर ने दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अपनी सनातन संस्कृति का संरक्षण करने का जिम्मा हम महिलाओं का ही है। महिला ही अपनी भावी पीढ़ी को एक सांस्कारिक और व्यवस्थित समाज के लिए तैयार कर सकती हैं।
इस मौके पर प्रांत कार्यसमिति की सदस्य संध्या कौशिक, सुशीला सेमवाल, विहिप की जिला उपाध्यक्ष तुलसी भट्ट, दुर्गावाहिनी संयोजिका पूजा राणा, संतोषी उपाध्याय, नगर उपाध्यक्ष ज्योति आदि मौजूद रहे। संचालन नगर संयोजिका सरिता तोपाल ने किया। इधर ज्योतिर्मठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में पथ संचलन किया। प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने समाज में पांच परिवर्तनों पर प्रकाश डाला जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और विकास में योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर कार्यवाह देवेश्वर प्रसाद थपलियाल, मनोज, मिथिलेश, शंभु प्रसाद चमोला, कैलाश भट्ट, प्रकाश पंवार, बदरी सिंह नेगी और भरत भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद