फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी की मांग ने पकड़ा जोर

Thu, 20 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबीसी की मांग पर चमोली जिले में आंदोलन थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को गोपेश्वर में संपूर्ण चमोली जनपद को ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस-प्रदर्शन किया। वहीं जोशीमठ में पैनखंडा क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने का शासनादेश जारी करने की मांग पर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


गोपेश्वर में सुबह ग्यारह बजे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मुख्य पोस्ट ऑफिस के पास इकट्ठा हुए और यहां से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक शासन-प्रशासन के विरोध में जुलूस-प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट में जुलूस एक सभा में तब्दील हुआ।

जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत और देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संपूर्ण चमोली जिला शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से अन्य जिलों से पिछड़ा हुआ है। यदि जिले को पिछड़ा क्षेत्र में शामिल किया जाता है तो यहां के युवाओं को रोजगार में लाभ मिलेगा और यहां विकास भी होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर संयुक्त युवा मंच के संयोजक योगेंद्र बर्तवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह, विजयलक्ष्मी बिष्ट, अंजना असवाल, ग्राम प्रधान सुनीता सेमवाल, भाजपा नेता वीरेंद्र असवाल, भगत सिंह बिष्ट, संतोष कुमार नेगी, प्रकाश सिंह नेगी, अंजू कठैत और उर्मिला तिवाड़ी आदि मौजूद थे। वहीं, जोशीमठ में पैनखंडा क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर लोगों और जनप्रतिनिधियों ने तहसील परिसर में धरना दिया। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश सती ने कहा कि शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें