फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी की मांग पर बदरीनाथ हाईवे जाम

Mon, 17 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 जोशीमठ को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को 36वें दिन भी लोगों का तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। पैनखंडा संघर्ष समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने करीब आधा घंटे तक बदरीनाथ हाईवे पर जाम किया और मुख्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और बदरीनाथ विधायक का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश सती और समिति के संरक्षक भरत सिंह कुंवर के नेतृत्व में जनता ने प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने सीएम को मांग का ज्ञापन भी भेजा। समिति के अध्यक्ष रमेश सती ने कहा यदि शीघ्र सरकार ओबीसी की मांग पर शासनादेश जारी नहीं करती तो 24 अक्तूबर से जोशीमठ क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर चक्काजाम, सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी और आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह नेगी, अजीतपाल सिंह, महेंद्र भुजवाण आदि मौजूद थे।

आंदोलन को समर्थन

संपूर्ण चमोली जिले को ओबीसी में शामिल करने की मांग पर गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त युवा मंच का क्रमिक धरना सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा। मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


सोमवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष किरन रौतेला, जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, भागीरथी कुंजवाल, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, मुकेश असवाल आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें