उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने केडी मिश्रा को जिला संगठन मंत्री बनाने की घोषणा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष कुंदन भंडारी, महामंत्री शेखर मिश्रा, कोषाध्यक्ष बख्तावर सिंह व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में हिमालयन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आयो रे शुभ दिन आयो... लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, प्रदेश मंत्री दिगपाल नेगी, महेंद्र सेमवाल, गुलाब रावत, अनिल नेगी, पवन राठौर, राजेश सोनी, इंद्र राणा, हीरा सिंह, नरेंद्र बिष्ट, नंदी कुनियाल, केशर बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट,पुष्कर बिष्ट, भैरवदत, प्रताप सिंह, गिरीश मिश्रा, राकेश मिश्रा, अरविंद भंडारी, लीलाधर जोशी, खिलाप सिंह और राजेंद्र बिष्ट मौजूद थे।