फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सों और छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में रैली निकालते नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200वीं शताब्दी वर्ष पर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर की स्टाफ नर्स और नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने तख्तियों और नारों के जरिए लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इसके बाद सभी ने वृद्ध आश्रम जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग आंदोलन का जन्मदाता माना जाता है। जिला अस्पताल की मैटर्न अनुराधा शर्मा ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200वीं जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल से रैली निकाली गई। रैली के बाद सभी वृद्ध आश्रम गए, वहां पर सभी ने बुजुर्गों का हाल जाना। इसके बाद सभी बुजुर्गों को रूम हीटर, छतरी, चप्पल, बिस्कुट और फल वितरित किए। इस दौरान जिला चिकित्सालय की नर्सिंग इंचार्ज पार्वती गडियाल, प्रेमा रावत, दीपा शाह, अंजलि बत्रा, अरुणा वर्मा, गंगोत्री, विमला मैसी, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता कपरवाण, मीना नेगी, ज्योति, कल्पना, रमेश और शोभा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें