प्रशासन की ओर से जोशीमठ में किए जा रहे सर्वे के अनुसार नगर में भू-धंसाव से अब तक 603 मकानों में दरारें आ गई हैं जबकि शुक्रवार तक इन मकानों की संख्या 561 थी। वहीं प्रशासन ने प्रभावितों के अस्थायी निवास के लिए कुछ जगह चिह्नीत की हैं जिसमें विभिन्न होटल, लॉज, होम स्टे, विद्यालय भवन आदि शामिल हैं। इनमें 229 कमरे हैं जिसमें 1271 लोगों के रहने की क्षमता है। संवाद
आज उमा भारती आएंगी जोशीमठ
जोशीमठ। भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रविवार को जोशीमठ पहुंचेंगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उमा भारती जोशीमठ पहुंचकर भू-धंसाव से हो रहे नुकसान का निरीक्षण करेंगी। संवाद