फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बढ़ाने की मांग पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
गोपेश्वर कॉलेज गेट पर उच शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में स्नातक में सीटें बढ़ाने और प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने की मांग पर एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने कैंपस के गेट पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने श्रीदेव सुमन विवि के खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्रों ने कहा यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे कैंपस में ही धरना शुरू कर देंगे। वहीं सात सूत्री मांगों को लेकर छात्र संघ का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह नेगी, सेवादल के युवा मोर्चे के अध्यक्ष पंकज बिष्ट, पूर्व विवि प्रतिनिधि सत्यपाल नेगी, छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष विपिन सिंह, मनोज, संदीप राणा, नीरज, दीपक, अजय और नितिन ने कहा कि कैंपस में प्रवक्ताओं के लगभग 30 पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने कैंपस में ई लाइब्रेरी खोलने की मांग भी उठाई। वहीं, कैंपस के आसपास हो रहे अतिक्रमण, चहारदीवारी सहित सात सूत्री मांगों को लेकर छात्र संघ का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, विपिन फरस्वाण, दिव्या, सौरभ कुमार, सहसचिव मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह, मीना आदि मौजूद थे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ पदाधिकारियों के आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें