कर्णप्रयाग। आगामी छात्र संघ चुनावों के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई की टीशर्ट का विमोचन किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम नेगी ने बताया कि छात्र संघ चुनावों के लिए एनएसयूआई की पूरी टीम तैयार है। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाउपाध्यक्ष सुनील रावत, पूर्व छात्र संघ महासचिव राहुल धुनियाल, मयंक भंडारी, दिव्यांशु कोटियाल, विशाल भंडारी, सोनू और मानसी आदि मौजूद रहे। संवाद