फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आश्वासन के बाद भी जारी नहीं हुआ शासनादेश

Tue, 18 Aug 2026 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिमली में बेस अस्पताल के संचालन की है मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विधायक अनिल नौटियाल की ओर से सिमली में बेस अस्पताल के संचालन के लिए 15 अगस्त तक शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था। आश्वासन का समय भी बीत चुका है मगर यह मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। इससे बेस अस्पताल संघर्ष समिति में रोष है। समिति ने अब मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य सचिव से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें 18 जून को हुई महापंचायत में दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई। विधायक नौटियाल ने 15 अगस्त तक सिमली महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस के रूप में संचालित करने का शासनादेश जारी करने का भरोसा दिया था। मगर दो माह बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। वर्ष 2024 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में इस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। समिति के अनुसार उनका लक्ष्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अब मंगलवार को विधायक अनिल नौटियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें