गैरसैंण में प्रदेश में बेरोजगारी और खस्ताहाल व्यवस्था के विरोध में मशाल जुलूस निकालते एनएसयूआई
- फोटो : KARNPRYAG
प्रदेश में बेरोजगारी और खस्ताहाल व्यवस्था के विरोध में एनएसयूआई ने गैरसैंण में मशाल जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल बीत जाने पर वह अपने वादों को पूरे नहीं कर पाई है। चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनने के 6 माह के अंदर बेरोजगारी दूर करने और महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का वादा किया था। प्रदर्शनकारियों में पूरन नेगी, राजेंद्र रावत, सुनील नेगी, महेंद्र रावत, विपुल गौड़, गौरव, मौनू, महावीर, लक्ष्मण, दीक्षा, सोनी, आशा, हेमंत, अरूण, राहुल, विजय, दलवीर, मनमोहन, प्रमोद शामिल थे। संवाद