ब्लॉक कार्यलय देवाल में धरना देते मनरेगा कर्मी।
- फोटो : KARNPRYAG
मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर आठवें दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रहा। इससे मनरेगा के लाखों का भुगतान रुक गया है। मनरेगा के पंजीकृत मजदूर भीम सिंह, विशन सिंह आदि ने बीडीओ से उनकी मजदूरी का भुगतान करने व नए कार्य शुरू करने की मांग की। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि प्रमोद मिश्रा, दलबीर दानू, लक्ष्मण सहिं, नंदन सिंह, गोपाल दानू, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, खीमराम, नंदा बल्लभ मिश्रा, गोविंद पांगती ने धरना स्थल में पहुंचकर समर्थन दिया। संवाद