फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
गोपेश्वर डिग्री कॉलेज गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते एनएसयूआई के छात्र। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
गौचर से दून की हवाई सेवा का रूट बदलकर लंबा करने के विरोध में एनएसयूआई के छात्रों ने सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इस लंबे रूट के कारण लोगों को डबल किराया देना पड़ रहा है, जिससे लोगों का इसमें सफर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि केंद्र सरकार की उड़ान सेवा के तहत देहरादून से गौचर को हवाई सेवा से जोड़ा गया है और इसका किराया 8000 से 9000 तक है, लेकिन इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग गौचर से देहरादून जाना चाहते हैं उनको पहले श्रीनगर फिर टिहरी और वहां से देहरादून जाना पड़ेगा। गौचर से सीधे देहरादून के रूट पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने इस रूट पर लगी रोक हटाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में सूर्य प्रकाश पुरोहित, विपिन फरस्वाण, नितिन नेगी, सुमित शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें