फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल... के साथ 105 श्रद्धालुओं का जत्था गोविंदघाट से रवाना

विज्ञापन
गोविंदघाट में पंचप्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होते श्रद्घालु। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जो बोले सो निहाल... के जयकारों के साथ बृहस्पतिवार को गोविंदघाट से 105 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। गोविंदघाट गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने हेमकुंड साहिब के पहले जत्थे को रवाना किया। श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया में विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह 5.30 बजे हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शुक्रवार सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में सुखमणी पाठ, अरदास, शबद कीर्तन के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में सुबह साढ़े नौ बजे जो बोले सो निहाल... के जयकारों के साथ 105 श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। शाम को श्रद्धालुओं का जत्था घांघरिया में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचा। कोरोना की वजह से इस वर्ष तीन माह बाद हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे हैं। इस बार सिर्फ एक माह छह दिन के लिए ही हेमकुंड साहिब के दर्शन किए जा सकेंगे। मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने हेमकुंड यात्रा के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को कोविड के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन के तहत शुरुआत में कम ही श्रद्धालु हेमकुंड जा सकेंगे। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। 200 से अधिक यात्रियों को हेमकुंड जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें