फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

Sun, 08 Nov 2015 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि में आयोजित मंदाकिनी मेले में कांग्रेेस कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को शीघ्र छोड़ने तथा दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


 एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे इस मामले को बेवजह तूल दिया गया है। कहा गया यदि छात्रों पर की गई कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, प्रताप राम, विवि प्रतिनिधि संदीप नेगी, दीपेन सिंह नेगी, संदीप नेगी, नीरज परमार, सुनील चमोली, सूरज रावत, आलोक और अनूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें