फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण में कैंप कार्यालय के लिए तलाश शुरू

Fri, 06 Nov 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत के कैंप कार्यालय के लिए यहां जगह तलाशने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीएम के सलाहकार रंजीत रावत यहां पहुंचे और अस्थायी कैंप कार्यालय के लिए करीब पांच जगह भवनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा सत्र के दौरान दिसंबर माह में गैरसैंण में कैंप कार्यालय शुरू करने की बात कही थी।

इसी को लेकर शुक्रवार को सीएम के सलाहकार रंजीत रावत हेलीकॉप्टर से करीब एक बजे सलियाना बैंड हेलीपैड पहुंचे। रंजीत रावत ने इस दौरान सलियाना बैंड पर जलनिगम, धर्मा देवी राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ब्लाक कार्यालय का पुरोना भवन के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी का नवनिर्मित भवन और विधानसभा सत्र का आयोजन स्थल पॉलीटेक्निक भवन का निरीक्षण किया।

 रंजीत रावत ने बताया कि भराड़ीसैंण में कैंप कार्यालय के लिए स्थायी भवन बनने तक गैरसैंण में स्थायी कैंप कार्यालय अस्थायी भवन पर चलाया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, एसडीएम केएस नेगी, तहसीलदार वीपी पंत, उप्र. निर्माण निगम के ईई पीसी पुरोहित, लोनिवि के ईई एमसी जोशी और राजस्व उपनिरीक्षक जयकृत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें