फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अब जाख गांव में भी शराब पर रोक

Wed, 04 Feb 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड के जाख गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर गांव में सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया। साथ ही गांव में जुआ खेलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया यदि कोई भी नियमों का उल्लंघन करता है तो ग्राम पंचायत की ओर से उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधान कुसुम देवी की अध्यक्षता में पंचायत भवन में आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण युवा पीढ़ी भी इसकी चपेट में आ रही है। गांव में जगह-जगह शराब पीकर लोग गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे में गांव में पूर्णत: शराबबंदी लागू होनी चाहिए। इस मौके पर चैता देवी, ममंद अध्यक्ष ममता देवी, मुकेश पलनाई, पुरेंद्र सिंह नेगी और गोविंद डंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें