फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शौचालय के पास उगी घास, फैली गंदगी

Wed, 04 Feb 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र सिमली में विगत पांच वर्ष पूर्व लोगों की सुविधाओं के लिए लाखों रुपये की लागत से निर्मित हाइटेक शौचालय के आसपास उगी घास और वहां फैली गंदगी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता की मांग पर औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली के इंडेन गैस कार्यालय के समीप हाईटेक शौचालय का निर्माण किया गया था लेकिन पालिका-प्रशासन की लापरवाही से सफाई व्यवस्था और समुचित रख-रखाव नहीं होने से औद्योगिक परिक्षेत्र और इंडेन गैस कार्यालय में आने वाले लोगों, विभागीय कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैरोला, अजय डिमरी ने पालिका-प्रशासन से सफाई व्यवस्था की मांग की। सभासद मनोज पुंडीर ने बताया कि जल्द विभागीय कर्मियों को निर्देशित कर सिमली के शौचालय की सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें