फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अब सैंती-लांखी के जंगल में भड़की आग, ग्रामीणों ने गदेरे से पानी लाकर बुझाई, नहीं मिली सफलता

Tue, 04 Feb 2025 11:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर (चमोली)

सार

सैंजी-लांखी के जंगल में आग भड़क गई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और सैंती व लांखी के ग्रामीण आग बुझाने जंगल गए। वन कर्मी और ग्रामीण तेरागाड़ गदेरे से पानी ढोकर लाए और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नंदानगर के सैंती वन पंचायत के जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड नंदानगर के सैंती-लांखी गांव के जंगल में सोमवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग जंगल के बड़े क्षेत्र में फैल गई। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने गदेरे से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कुछ देर के लिए आग काबू हुई लेकिन फिर आग भड़क गई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब आठ बजे बदरीनाथ वन प्रभाग की नंदप्रयाग रेंज के अंतर्गत सैंजी-लांखी के जंगल में आग भड़क गई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और सैंती व लांखी के ग्रामीण आग बुझाने जंगल गए। वन कर्मी और ग्रामीण तेरागाड़ गदेरे से पानी ढोकर लाए और आग बुझाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भतीजी की शादी में शामिल होने पैतृक गांव आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, ऐसा रहेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर के लिए आग काबू कर ली गई थी लेकिन आग फिर भड़क गई। देर शाम तक जंगल का बड़ा क्षेत्र आग में जल चुका था। बताया जा रहा है इस क्षेत्र से विंसर महादेव मंदिर का रास्ता है। आशंका है कि मंदिर जाने वाले किसी व्यक्ति ने जंगल में आग लगाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें