फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हिंदी वाचन प्रतियोगिता में प्रिंस बिष्ट प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली (गौचर) में दो दिवसीय लाइब्रेरी इवेंट का आयोजन किया गया। इसके तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी वाचन प्रतियोगिता में प्रिंस बिष्ट प्रथम, संतोषी द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं।
विज्ञापन

डायट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की सुलेख प्रतियोगिता में शिवम, संतोषी, अमित, श्रुतलेख प्रतियोगिता में कैलाश चंद्र, प्रिंस बिष्ट, प्राची, अंग्रेजी वाचन प्रतियोगिता में गौरव, तनिष्क राज, संतोषी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। कविता पाठ में खुशी, संतोषी, संध्या, पेंटिंग प्रतियोगिता में संध्या, शाहिद अंसारी, मनीष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि विभिन्न आयोजनों में बुके की जगह बुक भेंट करनी चाहिए। प्रतियोगिताओं में निर्णायक में बच्चन जितेला, कल्पना बैन, विजया सजवान, डॉक्टर कमलेश मिश्रा, नीतू सूद, सुमन भट्ट और मृणाल जोशी रहे। संचालन भगत सिंह कंडवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें