फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: औली में बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्य को रोकने का नोटिस

Sat, 06 Dec 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
औली में बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्य को रोकने का नोटिस
विज्ञापन




ज्योतिर्मठ। औली में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए प्रशासन ने चालानी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं। पूरा औली क्षेत्र प्राधिकरण के अंतर्गत आता है। यहां पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य नहीं किए जा सकते हैं। तहसील प्रशासन को शिकायत मिली कि चार लोग बिना अनुमति के औली में निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बिना प्राधिकरण से नक्शा पास कराए ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के नोटिस जारी कर कार्य रोकने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें