फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिक्षा अधिकारियों का भारी टोटा, शिक्षा अधिकारियों के 21 पद, सिर्फ सात पर तैनाती

Sat, 06 Dec 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा अधिकारियों का भारी टोटा, शिक्षा अधिकारियों के 21 पद, सिर्फ सात पर तैनाती
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों का भारी टोटा, शिक्षा अधिकारियों के 21 पद, सिर्फ सात पर तैनाती



सीईओ से लेकर बीईओ तक अधिकारियों का टोटा

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। चमोली जिले में शिक्षा विभाग अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी से लेकर उप शिक्षाधिकारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। एक-एक अधिकारी तीन-तीन स्तर का प्रभार संभाले हुए हैं। ऐसे में जहां विभागीय कार्यों को करने में दिक्कत आ रही हैं वहीं विद्यालयों की भी सही से निगरानी नहीं हो पा रही है। स्थिति यह है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से लेकर खंड और उप शिक्षा अधिकारियों पर व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक का पद भी बीते अक्तूबर से खाली है। ब्लॉकों में भी एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) के पास तीन-तीन विकासखंडों का प्रभार है। जिले में शिक्षा अधिकारियों के कुल 21 पद हैं, लेकिन सात पर ही तैनाती है। इसका असर विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है। जिले में वर्तमान में 891 प्राथमिक विद्यालय, 194 जूनियर हाईस्कूल और 171 अशासकीय सहित कुल 1256 विद्यालय हैं।



इंसेट

विद्यालयों का नहीं हो पा रहा निरीक्षण

- एक बीईओ और उप शिक्षा अधिकारी के पास तीन-तीन विकासखंडों का प्रभार है। विषम भौगोलिक परिस्थिति के चलते यहां एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड तक पहुंचने में काफी समय लगता है। तीन ब्लाॅकों में विभागीय कार्य भी करने होते हैं, बैठकों में भी जाना होता है। ऐसे में अधिकारियों को विद्यालयों के निरीक्षण का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन




-इंसेट



किस स्तर पर कितने पद हैं रिक्त

- मुख्य शिक्षा अधिकारी-1, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि) -1, खंड शिक्षा अधिकारी छह रिक्त व तीन पर तैनाती, उ शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि) के छह रिक्त और तीन पर तैनाती है।
विज्ञापन




इंसेट



डीएम ने भी शासन को लिखा पत्र

- जिलाधिकारी गौरव कुमार ने भी जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने को लेकर सचिव विद्यालयी शिक्षा को पत्र भेजा है। जिसमें शासन से पदोन्नति, स्थानांतरण आदि में चमोली को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया गया है।



इंसेट



रिक्त पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। निदेशालय स्तर पर पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

- श्रीकांत पुरोहित, प्रभारी सीईओ, चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें