फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली कस्बे में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं

Fri, 14 Feb 2025 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बाजार आने वाले लोगों और दुकानदारों को झेलनी पड़ती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली। बदरीनाथ हाईवे से लगे चमोली कस्बे में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां पर एकमात्र सुलभ शौचालय में लंबे समय से ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे से लगा होने के कारण चमोली कस्बे में यात्रा सीजन में बड़ी संख्या में यात्री रुकते हैं। वहीं यह ग्रामीण क्षेत्रों का बाजार भी है। आसपास के लोग भी यहां खरीदारी करने आते हैं लेकिन यहां एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों और सबसे अधिक महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोग अक्सर खुले में शौच करने के लिए मजबूर हो जाते हैं जिससे नगर में ज्योतिर्मठ स्टैंड के पास बने प्रतीक्षालय के आसपास दुर्गंध आती रहती है। नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र रावत का कहना है कि नगर में सार्वजनिक शौचालय के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। बंद पड़े शौचालय को खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि चमोली बाजार में पहले नगर पालिका के तीन शौचालय थे लेकिन हाईवे चौड़ीकरण के दौरान इनको तोड़ दिया गया, लेकिन उनके स्थान पर नए शौचालय का निर्माण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें