फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समाज की तरक्की के लिए नारी शिक्षा जरूरी

Thu, 13 Feb 2025 10:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी नायडू की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय महिला दिवस पर वक्ताओं ने वर्तमान समय में महिलाओं की समाज में भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। इतिहास विभाग परिषद की ओर से आयोजित गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके जुयाल ने सरोजनी नायडू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक व भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता, नारी शिक्षा व रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरोजनी नायडू जैसी महान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें