फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनला क्षेत्र में नहीं संचार सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना क्रांति के दौर में भी चमोली जिले के सोनला क्षेत्र में संचार सेवा ही नहीं है। यहां के करीब पांच गांवों की तीन हजार आबादी को संचार सेवा का इंतजार है।
विज्ञापन

नंदप्रयाग के पास के सोनला क्षेत्र के कम्द, उतरो, डिंडोली, निगोली गांव के ग्रामीण संचार सेवा के लिए कई बार प्रशासन से क्षेत्र में मोबाइल टावर लगने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को परिजनों से बात करने के लिए अन्यत्र क्षेत्रों में जाना पड़ता है। पूर्व प्रधान तेजवीर कंडारी, प्रकाश सजवाण, थान सिंह सजवाण, करण सिंह सजवाण, मुकेश सजवाण आदि का कहना है कि कई साल से वह इसके लिए प्रशासन से लेकर तमाम जगह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां मोबाइल सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें