फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगरी गांव में माता अनसूया का भक्तों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा रविवार को दशोली ब्लाक के डुंगरी गांव पहुंची। इस दौरान जय माता अनसूया के जयकारों से डुंगरी गांव गुंजायमान हो उठा। यहां भक्तों ने रात्रि जागरण कर माता के कीर्तन भजन गाए। रविवार सुबह छह बजे से माता की विभिन्न पूजा शुरू हुई। पंडित विनोद, बबलू और प्रवीण सेमवाल ने माता की शक्ति पूजा संपन्न की। भक्तों ने हवन में मंत्रों के साथ ही जौ, घी, अक्षत की आहुतियां दीं। इस दौरान ध्याणियों ने मांगल गीत गाकर माता का आह्वान किया। माता अनसूया गांव-गांव में अपनी ध्याणियों के घर में प्रवास करने पहुंच रही हैं। इस मौके पर दिवारा समिति के प्रबंधक हरेंद्र सिंह बिष्ट, सह प्रबंधक प्रदीप बिष्ट, कुंवर सिंह नेगी, नवीन सेमवाल, आशीष सती, मनोज राणा, प्रभात बिष्ट और अंकित झिंक्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें