फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सरणा एएनएम सेंटर में चार साल से एएनएम की तैनाती नहीं

Sun, 11 Oct 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एएनएम की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/जिलासू। तहसील जिलासू के दस से अधिक गांवों के एएनएम सेंटर में चार साल से एएनएम की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं, बच्चों को टीकाकरण के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। इस सेंटर पर 10 गांवों की करीब सात हजार की आबादी निर्भर है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द सेंटर में एएनएम की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

तहसील के सरणा, ऐरास, सिवाई, पनाई, जिलासू, गिरसा, उतरों, ऑली, कांडाई, झिलोटी आदि गांवों का एएनएम सेंटर सरणा ऐरास में स्थित है। मगर पिछले चार वर्षों से सेंटर में एएनएम की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में इन गांवों की गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित जांच और टीकाकरण के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। यहां के ग्रामीणों को टीकाकरण और जांच के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल आना पड़ता है। ग्राम प्रधान सरणा ममता रावत, पूर्व महासंघ कोषाध्यक्ष अनूप रावत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जल्द एएनएम की तैनाती की मांग की। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि सेंटर में जल्द एएनएम की तैनाती करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें