फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला नीती हाईवे हुआ अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नीती गांव के पास चट्टान को तोड़ने के लिए किया गया विस्फोट, हाईवे पर जमा हुआ मलबा
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा है हाईवे चौड़ीकरण का कार्य





चमोली जनपद से लगे चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे नीती गांव के समीप अवरुद्ध हो गया है। यहां हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के चलते चट्टान का मलबा हाईवे पर आ गया है। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सेना के वाहनों की आवाजाही रुक गई है। हालांकि बीआरओ ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले नीती हाईवे पर पिछले लंबे समय से चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था ओसिस कंपनी की ओर से यहां काली मंदिर के समीप चट्टान को विस्फोट से तोड़ा गया था। इससे चट्टान का मलबा हाईवे के साथ ही धौली गंगा तक भर गया है और आवाजाही ठप हो गई। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि मलबा निस्तारण का काम शुरु कर दिया गया है। जल्द ही हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें