फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जंगली मशरूम की सब्जी खाने से नौ मजदूर बीमार, दो गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

Sun, 06 Aug 2023 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

मलारी हाईवे पर गुरगुटी में सड़क पर मजदूर काम कर रहे हैं। वे जंगल से मशरूम लेकर आए। दोपहर करीब एक बजे सभी नौ मजदूरों ने खाने के साथ मशरूम की सब्जी खा ली। एक घंटे बाद उन्हें चक्कर, उल्टी, पेट में दर्द के साथ उन्हें बेहोशी छाने लगी।
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगली मशरूम की सब्जी खाने से नौ लोग बीमार हो गए। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का जोशीमठ स्थित सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलारी हाईवे पर गुरगुटी में सड़क पर मजदूर काम कर रहे हैं। वे जंगल से मशरूम लेकर आए। दोपहर करीब एक बजे सभी नौ मजदूरों ने खाने के साथ मशरूम की सब्जी खा ली। एक घंटे बाद उन्हें चक्कर, उल्टी, पेट में दर्द के साथ उन्हें बेहोशी छाने लगी। आनन फानन में सभी मजदूर मलारी में आर्मी के एमआई रूम गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को आर्मी अस्पताल जोशीमठ भेजा गया। यहां पर आर्मी अस्पताल के कमान अधिकारी कर्नल टीके गुप्ता की देखरेख में सभी का उपचार चल रहा है।

Uttarakhand: शारदा के जलस्तर को देखते हुए रेड अलर्ट, बैराज पर रोके गए वाहन, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मनोज शर्मा (56) और पवित्रा (54) की हालत गंभीर बनी है, दोनों को आईसीयू में रखा गया है। जबकि दुर्गा, विनिता, जनक, कृष्णा गिरी, हरी, भावना और केसव की हालत में सुधार है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फिजिशियन मेजर अभिषेक शर्मा, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट मेजर प्रवीन नेगी, मेडिकल अधिकारी मेजर जतिन, नर्सिंग स्टाफ कै. नवनीत, कै. पल्लवी सहित पैरामेडिकल स्टाफ लगातार मरीजों पर निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें