- राज्य सूचना आयुक्त ने लोक सूचना अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए निर्देश
- आरटीआई का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश
गोपेश्वर। राज्य सूचना आयोग के आयुक्त दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि विभागीय सूचनाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए सूचनाओं का समयबद्ध और सरल रूप में उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को हर 15 दिन में आरटीआई मामलों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ितों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने और प्रथम अपीलीय अधिकारी स्तर पर ही मामलों को निपटाने पर जोर दिया।
बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, डीएफओ सर्वेश दुबे, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, पीडी आनंद सिंह और जिला शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
दुरुपयोग करने वालों की दें जानकारी
- सूचना आयुक्त ने कहा कि आरटीआई अधिनियम का दुरुपयोग न हो इसके लिए भी गंभीरता से कार्य करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सूचना अधिकार अधिनियम का दुरुपयोग करता है तो संबंधित अपीलीय अधिकारी आवश्यक साक्ष्य संकलित कर सूचना आयोग को उपलब्ध कराएं।