फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हथियारों की तस्करी रोकने को तैयार करें मजबूत नेटवर्क

Sat, 16 May 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने अवैध शस्त्र निगरानी समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि अवैध हथियारों का व्यापार सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। मजबूत नेटवर्क तैयार कर इसपर प्रभावी निगरानी रखें। जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध शस्त्र निगरानी समिति की बैठक ली। इसमें अवैध शस्त्रों की आवाजाही, आर्म लाइसेंसों के सत्यापन, लाइसेंस निरस्तीकरण, जब्त हथियारों के प्रबंधन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियों को मजबूत इंटेलीजेंस नेटवर्क विकसित करने के निर्देश दिए जिससे हथियारों की तस्करी के संभावित मार्गों और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा सके। शस्त्र लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड का नियमित सत्यापन व सघन जांच सुनिश्चित करने व मालखानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। शस्त्र पटल सहायक ने बताया कि वर्तमान में जिले में शस्त्र संबंधी कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं है न ही कोई अवैध हथियार जब्त हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक बीएस राणा ने कहा कि पुलिस अवैध शस्त्रों की तस्करी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, डीएफओ सर्वेश दुबे, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें