फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के 18 विद्यालयों में शुरू होगी एनसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के अंतर्गत 18 विद्यालयों में अगले सत्र से एनसीसी शुरू होगी। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि जिले के 18 विद्यालयों में एनसीसी खोलने की स्वीकृति मिल गई है। इसमें जीआईसी उर्गम, जीआईसी जोशीमठ, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ, जीआईसी बडगांव, ज्योति विद्यालय जोशीमठ, इंटर कॉलेज तपोवन, इंटर कॉलेज बैरांगना, जीआईसी डुंगरी मैकोट, जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी, जीआईसी पीपलकोटी, जीआईसी ग्वाड़ देवलधार, इंटर कॉलेज गडोरा, इंटर कॉलेज निजमुला, जीआईसी कांडई, जीआईसी लंगासू, जीआईसी बैरासकुंड, जीआईसी कनखुल, जीआईसी उज्जवलपुर शामिल हैं। विधायक ने बताया कि इनमें 13 इंटर कॉलेज बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैं। जल्द ही जीआईसी नागनाथ पोखरी में भी एनसीसी की स्वीकृति मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें